ट्रक की टक्कर से दंपति की मौत पर रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, जुलाई 2 -- हरदोई। नानकगंज झाला के पास हुए सड़क हादसे में घायल दंपति की मौत के बाद परिजनों ने ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग की है। 16 जून की सुबह शाहजहांपुर से लखनऊ जा रही कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में कार सवार नवदीप रस्तोगी, उनकी पत्नी कीर्ति रस्तोगी तथा दोनों बेटे वैदिक और नैतिक घायल हो गए थे। सभी को पहले हरदोई मेडिकल कॉलेज और बाद में केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया, जहां नवदीप को मृत घोषित कर दिया गया। उपचार के दौरान 20 जून को कीर्ति रस्तोगी की भी मौत हो गई। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर हरिनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- Nawada News: कौआकोल के ट्रक चालक की हरियाणा में सड़क दुर्घटना में मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.