बदायूं, मार्च 8 -- बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में तीन गोवंश की जान चली गई। फ्यूचर लीडर स्कूल के पास अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे गोवंशों को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने घायल दो गोवंशों के उपचार के लिए स्थानीय पशु चिकित्सक को फोन किया, लेकिन आरोप है कि घंटों प्रयास के बाद भी डॉक्टर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और बाद में फोन बंद कर लिया। समय पर इलाज न मिलने के कारण शेष दोनों गौवंशों ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और जेसीबी की मदद से मृत गौवंशों को दफनाया गया। कार्यकर्ताओं ने दोषी चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.