बांदा, अप्रैल 23 -- बांदा। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिंदवारी कस्बा के गांधी नगर निवासी 25 वर्षीय बच्चू उर्फ बृजकिशोर पुत्र ओमप्रकाश 40 वर्षीय चाचा सुरेश पुत्र बंधुवा के साथ मजदूरी करते थे। बुधवार को दोनों लोग ट्रैक्टर में ईटा लाद कर उतारने गए थे। रात को दोनों ईंट खाली करने के बाद ट्रैक्टर में बैठकर वापस गांव जा रहे थे। तभी अतर्रा रोड़ पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे दोनों चाचा-भतीजे ट्रैक्टर से गिर कर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक मौके से फरार हो गया। दोनो घायलों को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां डॉ...