इटावा औरैया, जून 15 -- जसवंतनगर। कचौरा घाट रोड पर जनकपुर गांव की मोड़ के पास सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के दो हिस्से हो गए और एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया जनकपुर गांव के मोड़ के पास एक ट्रैक्टर खेत के पास खड़ा था। इसी दौरान लखेरे कुआं की ओर से इटावा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे 58 वर्षीय राजीव कुमार पुत्र चौबेलाल निवासी जनकपुर भी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक शुभम वर्मा ने परिजनों ...