अलीगढ़, मार्च 23 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह गांव चांदपुर के पास एक सड़क हादसे के बाद जाम की स्थिति बन गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार भंवर पाल अपने साले के लड़के कुलदीप निवासी नंदपुर, एटा के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में तूरी (भूसा) भरकर जा रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और भूसा सड़क पर फैल गया।हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराने में जुट गई। घटना में भंवर पाल और कुलदीप घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.