आगरा, जून 10 -- ढोलना थाना क्षेत्र में सिकन्दराराऊ रोड पर मारूफपुर के समीप ट्रक चालक ने पीछे से एक ट्रैक्टर में टक्कर मारकर ट्रैक्टर चालक को घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब नौ बजे दुर्घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मारकर ट्रैक्टर चालक आरिफ पुत्र मियां दाद खान निवासी फिरोजपुर सलोनी थाना मारहरा को घायल कर दिया। पुलिस ने घायल के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर ढोलना जगदीशचंद्र ने बताया कि घायल के परिजनों एवं ट्रक चालक के मध्य आपसी समझौता हो गया है। यह भी पढ़ें- मामूली टक्कर पर बवाल: झिनौरा बालू घाट पर ट्रक चालक की पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती यह भी पढ़ें- तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चा...