ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, दर्जनों घरों की बिजली गुल
चंदौली, अक्टूबर 1 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया-अहरौरा मार्ग पर स्थित बलियां कलां गांव के समीप बीते बुधवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रांसफार्मर को सहारा दे रहे दोनों विद्युत पोल टूटकर जमीन पर गिर पड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफार्मर पोल से अलग होकर कुछ दूरी पर जा गिरा। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों के अनुसार बीते बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक चकिया-अहरौरा मार्ग से गुजर रहा था। बलियां कलां गांव के पास चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे लगे विद्युत पोलों से जा टकराया। टक्कर लगते ही दोनों पोल भरभराकर गिर गए और उन पर लगा ट्रांसफार्मर भी जमीन पर आ गिरा। इसके बाद अनियंत्रित ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.