कुशीनगर, अप्रैल 16 -- लक्ष्मीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।कप्तानगंज-रामकोला मार्ग पर स्थित बिस्किट फैक्ट्री के समीप मोड़ पर बुधवार को एक टेम्पो और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे एम्बुलेंस के जरिए रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही चालक की मौत हो गई।मृतक की पहचान सुरेश (42) पुत्र रुदल, निवासी ग्राम सभा चंदरपुर टोला मलगहा, थाना रामकोला के रूप में हुई है। सुरेश टेम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के समय वह जीविका के सिलसिले में टेम्पो लेकर कप्तानगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से बिस्कुट फैक्ट्...