मैनपुरी, मार्च 22 -- क्षेत्र के ग्राम जखऊआ और पनवा गांव के बीच ट्रक ने टक्कर मारकर दो बिजली के पोल तोड़ दिए। बिजली के पोल सड़क किनारे तारों के साथ खंदी में जा गिरे जिससे पांच गांव की बिजली ठप हो गई। लगभग छह सौ से अधिक घरों में बिजली की आपूर्ति बंद हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर बिजली कर्मचारी पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए। ट्रक को कब्जे ले लिया गया। जेई की तहरीर पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। कुरावली पुलिस को तहरीर देकर अवर अभियंता लखौरा बिजली घर रामसनेही लाल ने जानकारी दी कि जखऊआ और पनवा गांव के बीच सीएसआई कॉलेज के पास 11 हजार केवी लाइन का पोल ट्रक ने तोड़ दिया। सूचना पाकर लाइन स्टाफ मौके पर गया तो ट्रक द्वारा शरीफपुर ग्रामीण लाइन के दो पोल टूटे पाए गए। तत्काल डायल 112 पुलिस को जानकारी दी गई तो पुलिस मौके पर आ गई। ट्रक च...