बागपत, मई 29 -- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बागपत बाईपास के नजदीक शुक्रवार की रात ईंट ढोने वाले ट्रक ने बिजली के खंभों में टक्कर मार दी। टक्कर से दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही 200 मीटर की एबीसी लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते दो हजार से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। शुक्रवार को दिनभर लाइनमैन बिजली लाइन को दुरूस्त करने में लगे रहे, लेकिन देरशाम तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। वहीं, बिजली गुल होने के कारण लोगों को पेयजल किल्लत के साथ अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में ईंटों की सप्लाई कर एक ट्रक गुरुवार की रात वापस बागपत लौट रहा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही ट्रक बागपत बाइपास पर पहुंचा, तो अचानक स्टेयरिंग फैल हो गया, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया। पहले ट्रक एक पेड़ से टकराया, उसके बाद बिजली के दो खंभों को...