ट्रक की टक्कर से टूटा 11 केवी लाइन का खंभा, रातभर अंधेरे में रहे कई गांव
औरैया, जून 10 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव के पास मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 11 केवी विद्युत लाइन का खंभा टूट गया। हादसे के बाद अछल्दा कस्बे सहित आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11 केवी विद्युत लाइन के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा क्षतिग्रस्त होकर टूट गया और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते अछल्दा कस्बे के अलावा सैनपुर, बीरपुर, रामपुर वैश्य, दिलीपपुर, मुखे की मढ़ैया और प्रेमनगर गांव अंधेरे में डूब गए। बिजली गुल होने से लोगों को रातभर गर्मी और उमस से जूझना पड़ा। कई घरों में इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे पेयजल और अन्य दैनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.