औरैया, मार्च 7 -- अछल्दा, संवाददाता। करीब दस दिन पहले ट्रक की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में पुलिस ने अब प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घायल युवक राजीव कुमार के पिता साधू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 फरवरी की रात करीब 7 बजे उनका पुत्र राजीव कुमार मोटरसाइकिल से अछल्दा बाजार से वापस घर जा रहा था। जब वह अछल्दा चौराहे से करीब 50 मीटर दूरी पर फफूंद रोड पर पहुंचा, तभी फफूंद की ओर से आ रहे ट्रक के अज्ञात चालक ने तेज रफ्तार और बिना हॉर्न दिए सामने से टक्कर मार दी। हादसे में राजीव कुमार के सिर में गंभीर चोट लग गई और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय मौके पर मौजूद गुलाब सिंह पुत्र बारेलाल निवासी ग्राम पटिया, लालू पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम प्रेमनगर समेत अन्य लोगों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.