मैनपुरी, अगस्त 29 -- मैनपुरी-लखनऊ मार्ग पर नवीगंज क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास 20 अगस्त की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया था। तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और दो अन्य लोगों को भी चोटें आईं। हादसे के बाद पीड़िता के पुत्र ने शनिवार को बेवर थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मैनपुरी के हिंदपुरम कॉलोनी निवासी विशाल पुत्र सुभाषचंद्र 20 अगस्त की सुबह करीब 6:30 बजे अपनी कार से लखनऊ जा रहे थे। कार में उनकी माता शीतल देवी और मित्र वैभव भी सवार थे। जैसे ही उनकी गाड़ी तरावादेव टोल प्लाजा नवीगंज के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शीतल ...