शामली, मार्च 23 -- झिंझाना। करनाल-मेरठ हाईवे पर 12 को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में पीड़ित पक्ष ने ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार की शाम को सहारनपुर के गांव मानपुर कदीम थाना गंगोह निवासी मुकुल पुत्र सचिन ने थाना झिंझाना में दी तहरीर में बताया कि 12 मार्च की रात करीब 8:15 बजे उसके पिता सचिन पुत्र रणधीर अपनी मोटरसाइकिल से अपने गांव से ससुराल ग्राम गढ़ी कंगरान (जनपद बागपत) जा रहे थे। जब वह करनाल-मेरठ हाईवे पर बड़ौली रोड से झिंझाना की ओर गुरुद्वारे के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए ट्रक चालक ने तेज गति और लापरवाही से ओवरटेक कर अचानक ब्रेक लगा दिया।अचानक ब्रेक लगने से मोटरसाइकिल ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.