आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मकबूलपुर के पास चार दिन पूर्व ट्रक की टक्कर से घायल पूर्व प्रधान की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। घटना के दिन वह वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जम्मू-कश्मीर जाने के लिए घर से निकले थे। उनकी मौत से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। कंधरापुर थाना क्षेत्र के दूधनारा गांव निवासी पूर्व प्रधान 45 वर्षीय मूलचंद निषाद 11 मार्च को दर्शन-पूजन के लिए बस से वैष्णो देवी जाना था। बस किशुनदास में खड़ी थी। वह अपने भतीजे 22 वर्षीय आशीष के साथ बस पकड़ने के लिए बाइक से किशुनदासपुर जा रहे थे। मकबूल के पास के पहुचंने पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पूर्व प्रधान मूलचंद की हालत गंभीर देख रेफर कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.