पीलीभीत, जुलाई 29 -- बीसलपुर। बीसलपुर बरेली मार्ग पर ट्रक की टक्कर से घायल हुए बच्चे की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव उमेदपुर निवासी जयनारायण का 13 वर्षीय पुत्र दीपक बीसलपुर में एक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। बीस जून को जयनारायण अपने बेटे को टाटा मैजिक वाहन से लेकर बीसलपुर आ रहा था। तभी रास्ते में वाहन खराब हो गया। दीपक नीचे उतरकर देखने लगा। इसी बीच आ रहे ट्रक ने दीपक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। बरेली में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...