फतेहपुर, मार्च 28 -- असोथर। थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। टीकर गांव निवासी रमेश साहू का पुत्र अमन साहू अपनी बहन पूनम की ससुराल कसराव पलिया थाना हथगाम जा रहा था। वह ऑटो से जा रहा था। बहरामपुर ओवरब्रिज के ऊपर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे अमन गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.