लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- कस्बा चौराहे के कस्ता भीखमपुर मार्ग पर शाम 7 बजे के करीब किनारे ट्रांसफार्मर लगा पोल ट्रक की जोरदार टक्कर से गिर गया। 10 केवी ट्रांसफार्मर सहित पोल पूरे सड़क पर गिरने से अफरातफरी मच गई। कुछ देर आवागमन बंद हो गया। बिजली लाइन चल रही थी। हालांकि बिजली पोल के संपर्क कोई राहगीर नहीं आया। पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग को फोन करके लाइन कटवाई। कस्बे की पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया। कस्बे के लोगो का कहना है कि चौराहे पर जितने बिजली पोल लगे हैं। सभी सड़क के किनारे लगे है। बिजली विभाग पोल दूर लगवाए तो ऐसी घटनाओं पर रोक लग सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.