संतकबीरनगर, मार्च 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर के घोरखल में दरवाजे पर लगी टोटी से पानी भरने गए गोरखपुर के निवासी एक मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। घटना से पीड़ित पत्नी और बेटी का रो-रो कर बुरा हाल था। गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के कुंआ गांव के रहने वाले 49 वर्षीय रामकुमार वर्मा पुत्र श्रीराम वर्मा खलीलाबाद शहर के घोरखल में गैस गोदाम के बगल मदनलाल जायसवाल के मकान में किराए पर रहते थे। उनके साथ पत्नी रेनू वर्मा और 12 वर्षीय इकलौती बेटी पूजा रहती है। राम कुमार वर्मा मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे रामकुमार वर्मा घर के सामने लगे टोटी पर पानी भरने जा रहे थे। उसी दौरान अचानक घन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.