देवरिया, अप्रैल 3 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर गुरुवार को साढ़े चार बजे करीब एक ट्रक ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अधिकारी बाल-बाल बच गए, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।खाद्य सुरक्षा अधिकारी सलेमपुर श्रीराम यादव गुरुवार को उपनगर में सर्विलांस के दौरान लिए गए डालडा के सैंपल को जिला मुख्यालय ले जाने के लिए अपनी कार स्वयं चला कर जा रहे थे। वह जैसे ही सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के बिगही गांव के समीप पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का पिछला हिस्सा सहित दोनों किनारे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में श्रीराम यादव को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बच गए।घटना के बाद मौके पर आसपा...