लखनऊ, मार्च 23 -- इटौंजा, संवाददाता। बीकेटी इलाके में बेहड़ा चक्की के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। घटना से मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी। टीएसआई देश दीपक दीक्षित और सिपाही शहबान खान ने क्रेन मंगवाई। कार को क्रेन की मदद से निकाला गया। वहीं, कार में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति था। दोनों मामूली रूप से चोटिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...