हमीरपुर, मार्च 22 -- हमीरपुर। थाना जलालपुर क्षेत्र में जलालपुर-धौहल मार्ग पर धौहल नाले के पास रविवार शाम ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार तीन युवक घायल हो गए। टक्कर के बाद बोलेरो सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। शाम करीब साढ़े छह बजे बोलेरो सवार 38 वर्षीय लकी, 25 वर्षीय नीरज और 18 वर्षीय छोटू निवासी निवादा अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरी। हादसे के बाद चालक लकी बोलेरो में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी छानी भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उपनिरीक्षक सत्यम सिंह ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.