अमरोहा, अगस्त 25 -- दिल्ली से सवारी लेकर संभल लौट रही अर्टिगा कार सोमवार देर शाम गजरौला मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की साइड लगने के बाद खंदक में घुस गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। बताया जा रहा है कि अर्टिगा में चालक समेत सात लोग सवार थे। जैसे ही कार सोमवार देर शाम बरसात के दौरान दीपपुर गेट के नजदीक पहुंची कि पीछे से आ रहा तेज गति ट्रक साइड मारकर बाहर निकला। कार सड़क किनारे खंदक में घुस गई। कार सवार यात्रियों में चीक पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। बाद मेंयात्री दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना हुए। मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। बताया जा रहा है कि यह कार प्रतिदिन दिल्ली से संभल के लिए यात्री लाती ले जाती है। मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं...