कन्नौज, मार्च 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर नगर के पूर्वी बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में खाद लेने आया किसान घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के खोजीपुर गांव निवासी किसान अनुराग सिंह 46 वर्षीय शुक्रवार की दोपहर नगर के पूर्वी बाईपास स्थित किसान सेवा सहकारी समिति छिबरामऊ पूर्वी से खाद लेने आया था। यहां से वापस गांव जाते समय जब वह पूर्वी बाईपास पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस से घायल किसान को सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.