कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर देहात। झांसी कानपुर हाईवे पर भोगनीपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुखरायां सीएचसी ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया, पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। अमरौधा कस्बे का रहने वाला सत्रह साल का सूरज कस्बे के ही एक कालेज में कक्षा 9 में पढ़ता था। गुरूवार को वह किसी काम से बाइक लेकर घर से भोगनीपुर गया था। देर रात वहां से वापस आते समय कानपुर-झांसी हाईवे पर भेागनीपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देने के बाद उसको सीएचसी पुखरायां भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.