ट्रक की टक्कर से किशोरी की मौत, दो लोग घायल
आजमगढ़, जून 17 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कोटिला के पास मंगलवार अपराह्न ट्रक की टक्कर से किशोरी की मौत हो गई। हादसे में उसके मामा और ममेरा भाई घायल हो गया। घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलन पर परिवार में कोहराम मच गया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार पूरब गांव निवासी 15 वर्षीय प्रिया भारती पुत्री लालजीत सप्ताह भर पूर्व अपने मामा 45 वर्षीय रमेश भारती निवासी कैथीशंकरपुर थाना देवगांव के घर आई थी। वह अपने मामा और उनके पुत्र 14 वर्षीय प्रियांशु भारती के साथ बाइक से मंगलवार को शहर आई थी। अपराह्न तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रानी की सराय के शंकरपुर चेकपोस्ट के पास पहुंचे थे। इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। प्रिया सड़क पर गिर गई। ट्रक उसे कुचलते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.