पीलीभीत, मार्च 29 -- सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम अंगतपुर निवासी शमशेर ​अली ने गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 21 मार्च को वह पूरनपुर से पीलीभीत अपनी कार से जा रहा ​था। रात लगभग साढ़े बारह बजे असम हाईवे पर ढाबे के सामने ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाकर उसकी कार में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना करने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के ​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...