ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला व बच्ची सहित चार लोग घायल
सीतापुर, जून 15 -- सीतापुर, संवाददाता। लहरपुर कोतवाली इलाके में तंबौर मार्ग पर मतुआ गांव स्थित पेट्रोल पंप के निकट सोमवार को एक ट्रक व कार की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लहरपुर में भर्ती कराया गया है। उनमें से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है। लहरपुर की ओर से सोमवार को एक कार तंबौर मार्ग पर जा रही थी। कार में करीब 12 लोग सवार थे। इसी बीच एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार तंबौर के बेहटा गांव निवासी संदीप (34) उनकी पत्नी ममता (32), सिंगाही निवासी बसंती (60) व एक तीन साल की बच्ची घायल हो गई। यह भी पढ़ें- हाईवे पर पलटे ऑटो में दबकर किशोरी गंभीर घायल घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद घायलों को सीएचसी लहरपुर लाया गया। जहां से संदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.