ट्रक की टक्कर से कार सवार बैंक मैनेजर घायल
चंदौली, अगस्त 15 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी गांव के समीप शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। क्षेत्र के मढ़िया गांव स्थित समृद्धि अपार्टमेंट निवासी रंजीत कुमार रामगढ़ चहनियां स्थित यूनियन बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार की सुबह वे अपनी आर कार से ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वे डांडी गांव के पास पहुंचे, तभी सामने जा रहे ट्रक ने अचानक यू-टर्न लेने का प्रयास किया। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कार चालक रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.