कानपुर, जुलाई 17 -- कानपुर देहात। रायपुर-मूसानगर मार्ग पर रेउना थाना क्षेत्र के रठिगांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक फैक्ट्री श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह सचेंडी की एक फैक्ट्री से काम करने के बाद देर रात वापस घर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर उसे गंभीर हालत में सीएचसी गजनेर भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि देवराहट थाना क्षेत्र के गौरी गांव का रहने वाला 34 साल का गुड्डू उर्फ सर्वेश पुत्र कांशीराम सचेंडी स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार रात में वह ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में रायपुर-गजनेर मार्ग पर रेउना थाना क्षेत्र के रठिगांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक ...