ट्रक की टक्कर से कार सवार दंपति और बेटे की मौत
गुड़गांव, मई 25 -- रेवाड़ी, संवाददाता। रेवाड़ी-जैसलमेर नेशनल हाईवे-11 स्थित धामलावास के पास रविवार देर रात ट्रक की टक्कर से कार सवार दंपति और इकलौते बेटे की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शवों को निकालने के लिए गैस कटर से दरवाजों को काटा गया। यह परिवार राजस्थान के सीकर से बेटे का एडमिशन कराकर वापस लौट रहा था। जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिला के गांव बोड़िया कमालपुर का 43 वर्षीय बृजमोहन 42 वर्षीय पत्नी अनिता यादव और 14 वर्षीय इकलौते पुत्र निमेष राव के साथ अपनी स्कॉर्पियो से होकर सीकर गए थे। वहां निमेष का एडमिशन कराने के बाद सभी वापस अपने गांव लौट रहे थे। रात लगभग डेढ़ बजे जब वे रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे स्थित गांव धामलावास के पास पहुंचे तो उनकी टक्कर एक ट्रक से हो गई। टक्कर के बाद स्कॉपियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.