इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- जसवंतनगर। कचौरा रोड स्थित सिरहोल पुल के पास दुर्गापुरा के सामने रविवार शाम करीब 7 बजे अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे कार सवारों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और नहर किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की पहचान हमीरपुर के बरुआ सुमेरपुर निवासी 32 वर्षीय विद्या देवी पत्नी राघवेंद्र शिवहरे के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में महिला का पति राघवेंद्र, आदित्य पुत्र रामसनेही, बिमला देवी पत्नी प्रताप नारायण और कार चालक दीपक पुत्र रामस्वरूप शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.