लखनऊ, मार्च 3 -- मोहनलालगंज। संवाददाता रायबरेली हाइवे पर फुलवरिया मोड़ के पास मंगलवार दोपहर कार में ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार दंपति और उनके दो बच्चे वाहन के अंदर फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को बाहर निकालकर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। रिटायर्ड सुबेक सिंह निवासी सिलेक्शन, प्रयागराज कार में उनकी पत्नी संदीप कौर, 7 साल का बेटा फतेहवीर और ढाई साल की बेटी हरनाज कौर के साथ घर जा रहे थे। रायबरेली हाइवे पर फुलरिया मोड़ के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी दिशा में जाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार सवार उसी में फंसे सभी लोगों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की मदद से घायलों को निजी अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.