लखनऊ, मार्च 5 -- मोहनलालगंज। रायबरेली हाईवे पर फुलवरिया मोड़ के पास मंगलवार दोपहर कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि कार बेकाबू होकर दूसरी लेन में पलट गई। दंपति और उनके दो बच्चे कार में फंस गए। हादसा देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे दंपति और उनके बच्चों को राहगीरों की मदद से बाहर निकला और पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। प्रयागराज के सिलेक्शन निवासी सुबेक सिंह रिटायर्ड सूबेदार है। वह पत्नी संदीप कौर, 7 साल का बेटा फतेहवीर और ढाई साल की बेटी हरनाज कौर के साथ घर जा रहे थे। रायबरेली हाइवे पर फुलरिया मोड़ के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार सवार सभी लोग उसी में फंस ...