लखनऊ, मार्च 5 -- मोहनलालगंज। संवाददाता रायबरेली हाईवे पर फुलवरिया मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर अज्ञात ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार डिवाइडर पर लगी रेलिंग तोड़ते हुए सड़क की दूसरी तरफ जाकर पलट गई। कार में सवार दंपति व बच्चे उसी में फंस गए। लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रयागराज के एमपी लाइन में रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल सुगेब सिंह डिंडसा अपनी पत्नी संदीप कौर व साल के बेटे फतेहवीर व ढाई साल की बेटी हरनाज कौर के साथ राजधानी से अपने घर जा रहे थे। जब वह रायबरेली हाइवे पर फुलवरिया मोड़ क्रास किया तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.