गोरखपुर, मार्च 15 -- सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में क्रासिंग के पास फोरलेन पर रविवार सुबह करीब 6:30 बजे ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। कार में दो महिला, दो बच्चे और दो युवक सहित कुल छह लोग सवार थे। सोनबरसा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को किनारे कराया। कुशीनगर जिले के कसया थानाक्षेत्र के बैरिया निवासी कार सवार सुजीत मणि त्रिपाठी पुत्र वसिष्ठ मणि त्रिपाठी अपने परिवार को कार में बैठाकर गोरखपुर जा रहे थे। उसी दौरान रविवार को सुबह सोनबरसा बाजार में क्रासिंग के पास फोरलेन पर साइड लेते समय ट्रक ने कार के पीछे टक्कर मारकर कार को ढकेलते हुए 20 मीटर दूर ले गया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर ट्रक चालक ने ट्रक रोक दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.