फतेहपुर, अप्रैल 4 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के खेमकरनपुर टेकारी गांव निवासी 36 वर्षीय महेंद्र यादव उर्फ राजू की लखनऊ में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह लखनऊ की एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के पद पर कार्यरत थे। महेंद्र यादव शुक्रवार रात रोज की तरह कंपनी से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर दरोगा चौराहा के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। महेंद्र बीटेक करने के बाद लगभग 15 वर्षों से नौकरी कर रहे थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनकी शादी 10 वर्ष पूर्व लवली देवी से हुई थी। उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.