मथुरा, जून 1 -- थाना जैंत अंतर्गत आगरा रोड पर दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से सवारियों से भरे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया तो उसमें सवार बीटेक फाइनल की छात्रा और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिये भर्ती करा ट्रक चालक की तलाश कर रही है। हाथरस के आवास विकास कॉलोनी निवासी धनेश गौतम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि उसकी बेटी साक्षी गौतम जीएलए यूनिवर्सिटी से बीटेक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह ई-रिक्शा से जा रही थी, तभी हाइवे पर कृष्णांजलि कॉलोनी, जैंत के सामने दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल इसके चलते ई-रिक्शा बु...