शाहजहांपुर, जून 8 -- कलान/खुटार, संवाददाता। जिले में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कलान क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गुंदौरा दाऊदपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक की मौत हो गई। गांव सथरा धर्मपुर निवासी सुखबीर अपने साथी राजकुमार के साथ मिर्जापुर से दवा लेकर ई-रिक्शा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार की मौत, बाइक सवार गंभीर घायल हादसे में सुखबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक की चपेट में आने से उसके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखत...