कन्नौज, फरवरी 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सौरिख रोड पर ब्राहिमपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शे में चार लोग सवार थे जो अस्पताल में भर्ती भतीजे को देखने जा रहे थे। जोरदार टक्कर की वजह से चारो घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। एक को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया। क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर निवासी बलवीर (55) पुत्र नौबत सिंह अपने भतीजे सुमित (25) पुत्र उदयवीर, सुशील (27) पुत्र सुरेंद्र सिंह व गांव के ही भतीजे पवन (18) पुत्र रमेशचंद्र के साथ ई-रिक्शा से सौरिख रोड पर लालकपुर गांव के पास स्थित एसचंद्रा हॉस्पिटल में अपने भतीजे अमन पुत्र उदयवीर को देखने जा रहे थे। अमन का दो दिन पहले ...