हमीरपुर, मार्च 16 -- हमीरपुर, संवाददाता। जलालपुर थानाक्षेत्र के धौहल के पास सोमवार शाम करीब 4.30 बजे ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी छानी में भर्ती कराया गया है। मुस्करा थानाक्षेत्र के मिहुंना गांव निवासी अमर सिंह ई-रिक्शा से अपने परिवार के लोगों के साथ जलालपुर थानाक्षेत्र के मसीदन गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। धौहल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते समय ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे में 45 वर्षीय बुद्धिया पत्नी बिहारी, 50 वर्षीय राजश्री पत्नी भोजा, 65 वर्षीय लखन, परमी और उर्मिला निवासी मिहुंना थाना मुस्करा घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी रवि कुमार और उपनिरीक्षक माताफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.