प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 25 -- कुंडा, संवाददाता। कुंडा से सवारी लेकर बिहार जा रहे ई-रिक्शा में गुरुवार दोपहर ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें ई-रिक्शा चालक रज्जन सोनकर निवासी काजीपुर अंजनीपुल कुंडा, शीतलपुर गांव निवासी विकास मिश्रा की 19 वर्षीय बेटी शैलजा मिश्रा, 35 वर्षीय पुष्पा देवी निवासी बिहार घायल हो गई। दूसरी घटनाओं में मानिकपुर थाना क्षेत्र के उत्तर का पुरवा दहेंगरी गांव निवासी लालता यादव का 22 वर्षीय बेटा कपिल यादव बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। हथिगवां थाना क्षेत्र के अमान सिंह का पुरवा बेती गांव निवासी रामधनी का 45 वर्षीय बेटा राम खेलावन बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। कोतवाली के गयासपुर गांव निवासी जितेन्द्र विश्वकर्मा की 25 वर्षीय पत्नी सीमा विश्वकर्मा...