कन्नौज, फरवरी 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तेहरवीं संस्कार में शामिल होकर रिश्तेदारी से वापस लौट रहे कार सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार पलट गई। जिसमे चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना अंतर्गत पूरनपुर गांव निवासी अमर सिंह अपनी बेटी फिरोजाबाद जनपद के पाडम थाना अंतर्गत सलेमपुर गांव निवासी प्रीती पत्नी अनंत के ससुर का निधन हो गया था। उनकी तेरहवीं संस्कार में शामिल होने वह लोग गए थे। वहां से वापस लौटते समय जब वह जीटी रोड हाईवे पर निगम मंडी के पास पहुंचे तभी अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार पलट गई। हादसे में जसराना निवासी अनीता पत्नी अरविंद सिंह, अमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.