हमीरपुर, अप्रैल 2 -- मौदहा, संवाददाता। मौदहा के मुस्करा रोड मोड़ के पास गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुस्करा कस्बा निवासी 29 वर्षीय अज्जू सिंह पुत्र शिव नारायण गुरुवार दोपहर सीएनजी ऑटो से सवारियां लेकर मौदहा आया था। राठ तिराहे पर सवारी उतारने के बाद वह बड़े चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान रश्मि पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुए ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अज्जू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.