रायबरेली, मई 10 -- हरचंदपुर। रविवार को कस्बे में सुबह के समय रायबरेली जा रही चारबाग डिपो की रोडवेज बस के चालक ने सवारियां उतारने के लिए बीच मार्ग पर अचानक रफ्तार धीमी कर दी। इसी बीच पीछे से आ रही कार में पीछे चल रहे टक्कर ने मार दी। टक्कर लगने से कार बस के पिछले हिस्से से टकरा गई।

दुर्घटना का मंजर रोडवेज बस और ट्रक के बीच फंसी दुर्घटनाग्रस्त कार का खौफनाक मंजर देख वहां मौजूद लोगों के मुंह से अनायास चीख निकल पड़ी। आसपास के दुकानदार कार में फंसे लोगों के बचाव में दौड़े। तब तक स्टेशन रोड कट पर मौजूद एसआई रामकृष्ण मिश्र भागकर आ गए। वाहन में सवार सभी लोगों को निकालकर बाहर किया गया। इस बीच चालक ट्रक से कूदकर भाग गया। लखनऊ जनपद के मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज निवासी त्रिभुवन नाथ पांडे पुत्र गया प्रसाद पांडे अपनी बहू अंजली पांडे पत्नी दुर्ग...