ट्रक की टक्कर में सेना के जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
औरैया, मई 25 -- अजीतमल, संवाददाता। सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान कृष्ण रावत की मौत के बाद सोमवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जवान की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रौतियापुर निवासी कृष्ण रावत पुत्र राजेंद्र रावत रविवार को मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार से पहले ही उनकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, परिवार में चीख-पुकार मच गई।मृतक के बड़े भाई मिथुन ने बताया कि कृष्ण रावत वर्ष 2017 से भारतीय सेना में तैनात थे। वर्तमान में वह 13 आर्म्ड रेजिमेंट एवं 27 राष्ट्रीय राइफल्स के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.