फतेहपुर, मई 17 -- हुसैनगंज। हुसैनगंज-डलमऊ रोड थाना क्षेत्र के बाराहमील चौराहे के पास रविवार दोपहर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। महिला ट्रक के पहियों के नीचे आ गई। सिर चकनाचूर हो गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राधानगर थाना के पंथुआ गांव निवासी 40 वर्षीय अमर सिंह कछवाह अपनी पत्नी सुमन सिंह के साथ बाइक से रायबरेली से शहर की ओर आ रहे थे। बाराहमील के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक असंतुलित हो गई। ट्रक की टक्कर लगने से पीछे बैठी सुमन सिंह सड़क पर गिर गईं और ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अमर सिंह घायल हो गए। थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...