फरीदाबाद, मई 9 -- नूंह, शव भारद्वाज। नूंह-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात ट्रक की टक्कर लगने से टैंपो सवार ढाई वर्षीय मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे के अलावा एक महिला और युवती शामिल है। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रोजकामेव थाना के नजदीक हुआ। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- डम्पर ने टेंपो में मारी टक्कर, आगरा के तीन लोगों की मौत जानकारी के अनुसार, आगरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले करीब 13 लोग टैंपो में सवार होकर फिरोजाबाद के दतौजी गांव में शादी के मंडप में शामिल होकर लौट रहे थे। सभी लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और गुरुग्राम के न्यू पालम विहार इलाके में रहकर गांवों में फेरी लगाकर अगरबत्ती बेचने का काम...