लखनऊ, फरवरी 14 -- ट्रक की चेसिस के बीच बनी गुप्त कैविटी में छिपाकर 3.70 कुंतल गांजा लेकर जा रहे ट्रक को एसटीएफ ने गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार बंधे से पकड़ा है। इसके साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल स्कार्पियो कार तथा ट्रक कब्जे में लिया है। गांजे की कीमत 92.50 लाख बताई जा रही है। गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजे की एक बड़ी खेप सुलतानपुर होते हुए गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में पहुंचने वाली है। गांजा एक ट्रक में रखा गया है और काले रंग की बिना नंबर वाली कार उसके आगे चल रही है। यह भी सूचना मिली थी कि शहीद पथ के पास शालीमार बंधे पर तस्कर एकत्रित होंगे और गांजे का बंटवारा होगा। रात करीब ट्रक के पहुंचने पर एसटीएफ ने उसकी तलाशी शुरू की। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे बंधा रोड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.