सोनभद्र, फरवरी 26 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के राधा कृष्ण मंदिर मुर्धवा के समीप गुरुवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से दंपत्ति समेत तीन लोग घायल हो गए। वृद्ध की हालत गंभीर होने पर हिंडाल्को चिकित्सालय से वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पिपरी थाना क्षेत्र के निहाईपाथर निवासी 60 वर्षीय नवरत्न अपनी पत्नी 55 वर्षीय सुखमनिया और 19 वर्षीय भतीजे पवन के साथ बाइक से हथवानी स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोपहर के समय जब वे राधा कृष्ण मंदिर के समीप कट स्टोन से बनी सड़क से गुजर रहे थे, तभी ट्रक से पास लेने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया नवरत्न के पैर पर चढ़ गया, जिससे उनका पैर बुरी तरह कुचल गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते...